दीपावली पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रोशनी से जगमगाया, राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक

बड़ावदा(शिरीष सकलेचा)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर विरपुरा में दीपावली पर्व पर उत्साह एवं उमंग के साथ दीप प्रज्वलन एवं आकर्षक लाइट डेकोरेशन कर स्वास्थ्य केंद्र को सजाया गया।
वहीं राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव, शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई। ग्रामीणों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण दिखाई देने पर समय पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रेहान शाह, आशा कार्यकर्ता आशा दमामी एवं आशा सुपरवाइजर हेमलता व्यास द्वारा ग्रामीणों को कैंसर से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *