अस्थिबाधित दिव्यांगजनो का मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल का असेसमेंट शिविर आयोजित हुआ

रतलाम । सक्षम की राष्ट्रीय योजना अनुसार दिव्यांग बंधुओं को स्वावलंबी बनाने हेतु मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल का असेसमेंट कैंप पुराने कलेक्टर ऑफिस गुलाब चक्कर रतलाम में संपन्न हुआ। जिसमें एलटीएस कंपनी के इंजीनियर नफीस जी व सक्षम मध्य प्रदेश से विश्वजीत जी सर ,मंडल के संजय पदवाड मालवा प्रांत सचिव गोविंद नागर .उपाध्यक्ष दारासिंह वशिष्ठ ,सक्षम सविता प्रकोष्ठ प्रांत प्रमुख अशोक जैन चौटाला, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जोशी, देवेन्द्र धारवा व रतलाम मंदसौर नीमच जिलों के 54 हितग्राही दिव्यांग बंधु उपस्थित रहे। पात्र होने वाले अस्थिबाधित दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राइसिकल का वितरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *