
रतलाम । समाज के विकास, तकनीक, निर्माण कार्य और राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण योगदान को सराहना के लिए यह दिन समर्पित है ,विशेष रूप से युवाओं को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया जाता है। यह दिवस विशेष रूप से देश के महान इंजीनियर और भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरैया को उनकी उत्कर्ष सेवाओं के लिए श्रद्धांजलि स्वरुप मनाया जाता है उपरोक्त विचार सीनियर इंजीनियर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी रघुनाथ महतो ने कार्यक्रम के दौरान दी।
कार्यक्रम वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक कार्यालय के सीनियर इंजीनियर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी कर्मचारियों का सम्मान समारोह ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट्स स्टाफ एसोसिएशन मंडल रतलाम द्वारा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक कृष्ण कुमार, जेठमल रेगर, राजेश मीणा के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय कम्युनिकेशन सेक्रेटरी प्रकाश चंद्र व्यास मंडल अध्यक्ष एवं डिप्टी सेक्रेटरी आफाक हुसैन अंसारी ने इंजीनियर अब्दुल मलिक कुरैशी, गोपाल प्रभाकर, विश्वजीतसिंह भाटी, रघुनाथ महतो, अरविंद मानकर, विकास अलावे आदि को केसरिया दुपट्टा माला एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट्स स्टाफ संगठन रतलाम मंडल के पदाधिकारी दिलीप कानूनगो ,तुषार हाड़ा ,शंकर यादव, शैलेंद्र,मोहनलाल मीणा ,दिलीप साहू, सुधीरकांत दुबे आदि उपस्थित रहे।