निश्चित ही अष्टांग योग ध्यान से मन पर नियंत्रण, पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम के सफल प्रयास

पं. संजय शिवशंकर दवे द्वारा ध्यान साधना पर विशेष व्याख्यान से मरीज़ लाभान्वित हो रहे

रतलाम । शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी नितेंद्र आचार्य द्वारा उपचाराधीन मरीजों सेवा दे रहे चिकित्सकों कर्मचारियों को निरंतर संक्रमण मुक्त भारत कि कामना लिए निरंतर प्रयास जारी हैं और रहेगा ।
आज विशेष तौर पर दर्शनाचार्य पं. संजयशिवशंकर दवे ने उपचारित मरीज़ो क़ो जीवन दर्शन ध्यान के द्वारा जीवन में सहजता सरलता का प्रादुर्भाव कैसे हो इस विषय को लेकर ध्यान करवाया गया व रोग पर विचारों का भी अपना विशिष्ट प्रभाव पड़ता है व विचारों को नियंत्रित कैसे करें जिससे श्वास की गति सहज और सरल अवस्था में हो तथा शरीर अपनी आरोग्यता को अपने आप को स्वचिकित्सा करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को तीव्र गुना बढ़ा सकें पं. दवे ने उस ध्यान सूत्र की विशेषता को बतलाया जिसके द्वारा व्यक्ति वर्तमान में प्रवेश कर जाता है साथ ही श्वास के प्रति जाग्रति व्यक्ति को अतीत की नकारात्मक सोच भविष्य के प्रति चिंता और तनाव से मुक्त करके सहज सरल और निर्मल बनाती है तथा व्यक्ति के भीतर ऊर्जा शक्ति का संचार होता है शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता तीव्र गति से बलवान होती हैं व्यक्ति के द्वारा किया गया अतिअनावश्यक चिंतन चाहे वह अतीत को लेकर हो चाहे भविष्य को लेकर हो कहीं ना कहीं उसका वह नकारात्मक चिंतन रोग को पोषण देता है रोग को बल देता है जिससे व्यक्ति भयभीत होता है और भय रोग का पोषण बन जाता है इसीलिए भय मुक्त जीवन और नकारात्मकता को दूर करने के लिए मूल जीवन आयाम का सूत्र वर्तमान का ध्यान विषय पर आज सभी उपचाररत मरीजों को जीवन सूत्र से रूबरू करा कर ध्यान करवाया गया आरंभ में नितेंद्र आचार्य द्वारा 15 मिनट का हल्के स्वास्थ्य लाभ के लिए सूक्ष्म व्यायाम योग प्राणायाम कराया गया तथा तदुपरांत पतंजलि योग गुरु विशाल कुमार वर्मा जी द्वारा सभी से उत्तम स्वास्थ्य विषय पर योग व्याख्यान दिया गया व योग के मूल सूत्र तथा आयाम से सभी उपचारित मरीजों को अवगत कराते हुए उन्हें योग थेरेपी के सूत्रों से रूबरू कराया शीघ्र विश्व मंगल कामना लिए सबके बेहतर स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करवाई गई।

Play sound