जो श्रावक सबसे पहले जिन मंदिर पहुंचता है उसकी झोली भर जाती है

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । दुनिया में कोई राजा सोने से रुपयों से आपकी झोली भरता हो या न भरता हो लेकिन, सबसे पहले जो जिनालय पहुंचता है, उसकी झोली पुण्य के प्रताप से जरूर भर जाती है। जो सबसे पहले कलश उठाता है। सबसे पहले ईंट लगाता है, सबसे पहले आगे बढ़ने का प्रयास करता है। उसकी झोली जरूर भर जाती है। यह मंगल देशना शुक्रवार को आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज ने गोयलनगर जिनालय परिसर में दी। उन्होंने कहा कि विश्वास करो, आज नहीं तो कल मिलता है। पुण्य कर्म का फल मिलता है। हर एक कर्म का फल मिलता हैं। पुण्य भी मिल पाता है। आचार्यश्री ने आगे कहा कि मुमताज के लिए किसी ने ताजमहल बनवाया, लेकिन जो धर्मात्मा होते हैं। वो जिनालय बनवाते हैं। मान स्तंभ बनवाते हैं। धर्मसभा का संचालन ब्रह्माचारी सुनील भैया ने किया।

मंगल विहार में भक्तों ने आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन का पुण्य अर्जित किया
प्रवचन से पूर्व आचार्यश्री सुनीलसागर जी महाराज ने ससंघ नेमिनगर जैन कॉलोनी से सुबह साढ़े 6 बजे गोयलनगर के लिए विहार किया। विहार के दौरान जगह-जगह पर आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन किए गए। आचार्यश्री का मंगल विहार नेमिनगर जैन कॉलोनी से लोकमान्य नगर, लाल बाग, कलेक्ट्रेट, पंढरीनाथ, जवाहर मार्ग, महात्मागांधी मार्ग होते हुए रीगल चौराहे से उदसीन आश्रम, पलासिया, कनाडिया रोड, संविद नगर आदि होते हुए गोयलनगर दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुआ। यहां पर गोयलनगर महिलामंडल ने सिर पर कलश धारण कर आचार्यश्री की मंगल अगवानी की। पूरे विहार मार्ग में बैंडबाजों पर भक्तिगीतों के साथ आचार्यश्री गुरुदेव के जयकारों से माहौल धर्ममय और भक्ति मय हो गया। अनोप भवन पर आदित्य कासलीवाल परिवार ने आचार्यश्री की मंगल अगवानी कर पाद प्रक्षालन किया। विहार मार्ग में आने वाले जिनालयों में आचार्यश्री ने भगवान के दर्शन किए। उदासीन आश्रम, संविद नगर जिनालय, गोयलनगर जिनालय में भगवान के दर्शन करते हुए भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया।

विहार के दौरान यह समाजजन साथ रहे
नेमिनगर से आरंभ हुए मंगल विहार में आचार्यश्री के साथ गुरु भक्त परिवार के साथ इंद्रकुमार सेठी, कुशलराज जैन पमपम, देवेंद्र सेठी, ओलास सोनी, दिलीप पाटनी, वीरकुमार जैन, राकेश जैन, नरेंद्रकुमार रांवका, चंद्रकांत बंडी, मधुबाला बंडी, सुशील पतंग्या, राजेश जैन आदि रहे।

विधायक महेंद्र हार्डिया ने किया पाद प्रक्षालन
प्रवचन से पूर्व विधायक महेंद्र हार्डिया ने आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस पर विधायक हार्डिया ने कहा कि 9 से 14 दिसंबर तक होने वाले श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। अध्यक्ष दिलीप पाटनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मनीष नायक ने आचार्यश्री का गुणानुवाद करते हुए धर्म प्रभावना का संदेश दिया।

इन समाजजनों ने दीप प्रज्वलन और शास्त्र भेंट किया
उल्लेखनीय है कि यह महामहोत्सव श्री शांतिनाथ दिगंबर जिनालय ट्रस्ट, श्री शांतिनाथ महिला मंडल एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में किया जा रहा है। इससे पहले चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन करने वालों में दिलीप पाटनी, जेके जैन वंदना जैन परिवार तथा गोयलनगर कमेटी के पदाधिकारी शामिल रहे। जेके वंदना जैन, दिलीप पाटनी सहित अन्य ने आचार्यश्री को शास्त्र भेंट किया। आचार्यश्री को श्रीफल अर्पित करने वालों में दिलीप पाटनी, प्रमिला पाटनी, जैनेश झांझरी, देंवेंद्र सेठी, जेके वंदना जैन सहित गोयलनगर महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रहीं।

पात्रों का चयन 14 नवंबर को होगा
9 से 14 दिसंबर तक होने वाले श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के लिए पात्रों का चयन शनिवार को लाभ पंचमी के अवसर पर किया जाएगा। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी सुनील भैया ने बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा आचार्यश्री के सानिध्य में होगी। इसके बाद महामहोत्सव के लिए पात्रों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर कुशलराज जैन पमपम, देवेंद्र सेठी, ओलास सोनी, दिलीप पाटनी, वीरकुमार जैन, राकेश जैन, नरेंद्रकुमार रांवका, चंद्रकांत बंडी, मधुबाला बंडी, सुशील पतंग्या, राजेश जैन, शैलेंद्र गोहिल, रविसेन जुंआ, ललित बंडी, रविंद्रकुमार जैन, अनिल जैन, मनमोहन पाटनी, सुधीर सराफ आदि समाजजन और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *