विकास प्राधिकरण में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं अतिथियों ने आरती कर प्रसादी वितरित की

रतलाम,22 सितंबर।रतलाम विकास प्राधिकरण में प्रतिदिन आयोजित की जा रही गणपति आराधना के क्रम में मंगलवार सुबह विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय विशेष अतिथि भाजपा जिला महामंत्री श्री जयवंत कोठारी एवं क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश माहेश्वरी की उपस्थिति में आरती संपन्न हुई।
इस अवसर पर रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी, आज की पूजा के यजमान उपाध्यक्ष श्री प्रवीण सोनी, संचालक मंडल सदस्यगण सर्वश्री राजेंद्र सिंह गोयल, धीरज व्यास, पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह पवार, योगेंद्र सिंह सिसौदिया, शैलेंद्र सिंह देवड़ा एवं विशाल सिंह चावढ़ा सहित प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आरती के पश्चात सभी को प्रसादी वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालक मंडल द्वारा अतिथियों का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश से प्राधिकरण के विकास,नगर की प्रगति एवं नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *