सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम को फिक्की समर्थित ‘‘राष्ट्रीय अराइज अवॉर्ड’’ मिलने पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी शुभकामनाएं

रतलाम, 27 सितम्बर। फिक्की के अराइज लर्निंग फेस्टीवल 2026 के दौरान डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल नई दिल्ली में सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम को फिक्की समर्थित ‘‘राष्ट्रीय अराइज अवॉर्ड’’ मिला। विजेता विद्यालय के दल को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ‘‘टीचर्स प्रोफेशनल डेवलपमेंट’’ श्रेणी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री काश्यप ने कहा कि ’’शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के माध्यम से विद्यालय में उद्यमिता और कौशल का वातावरण विकसित करने के सांदीपनि विद्यालयों के प्रयास सराहनीय हैं। सांदीपनि विनोबा ने अपने सतत् शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रमों से यह उपलब्धि हासिल की है।’’ उन्होंने विद्यालय के उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर से विभिन्न नवाचारों पर भविष्य की योजनाओं जिसमें रोबोटिक्स, अटल इनोवेशन लेब, विद्यार्थियों के समग्र विकास के कार्यक्रम पर चर्चा की।
इसके पूर्व प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर, प्रधानाध्यापक सीमा चौहान एवं विद्यालय स्टाफ ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम ने 700 विद्यालयों की फिक्की समर्थित ‘‘राष्ट्रीय अराइज अवॉर्ड’’ प्रतियोगिता में तीन चरणों में भाग लेकर अपने ‘‘साइकल ऑफ ग्रोथ’’ मॉडल के प्रस्तुतिकरण द्वारा शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *