सुखेड़ा में भागवत ज्ञान गंगा के समापन पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा के समीप ग्राम सुखेड़ा में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के अंतर्गत अंतिम दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर चैतन्य सत्संग मंडल, सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर जावरा एवं भारत विकास परिषद शाखा जावरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। पिछले कई दिनों से ग्राम सुखेड़ा में भागवत कथा का आयोजन चल रहा था।
शिविर में भारत विकास परिषद शाखा जावरा के अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिषद पिछले कई दिनों से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ-साथ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं में भी निरंतर योगदान दे रही है। इस सेवा कार्य में सरदार पटेल हॉस्पिटल सहयोगी के रूप में उभरा है और पिछले कई महीनों से निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
सरदार पटेल हॉस्पिटल की ओर से मार्केटिंग हेड प्रेम बनोपा ने कहा कि हॉस्पिटल प्रबंधन का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी योजनाओं, विशेषकर आयुष्मान योजना का लाभ जन-जन तक पहुँचे। इसी उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिल सके। हमारा उद्देश्य प्राइवेट हॉस्पिटल होने के बावजूद पैसा कमाना नहीं, बल्कि सेवा सर्वप्रथम है।शिविर के सफल आयोजन में हॉस्पिटल मैनेजमेंट की ओर से विकास जायसवाल, संतोष पटेल एवं डॉ. मोहित का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं नर्सिंग स्टाफ में ग्लोरिया, सुनीता सहित अन्य स्टाफ एवं चैतन्य सत्संग मंडल के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *