रोजगार स्‍वरोजगार एंव अप्रेंटिसशिप मेला 7 अक्टूबर को आईटीआई रतलाम में

अधिक से अधिक युवा पहुंचकर रोजगार का लाभ उठाए

रतलाम 28 सितंबर । जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग व तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय रतलाम द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 07 अक्टूबर 2026 को शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड, सज्जन मिल के सामने रतलाम में किया जाएगा। जिसमें बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।
आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8 वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी. आई उतीर्ण तथा आयु 18 से 35 वर्ष तक होना चाहिए।
इच्छुक आवेदक युवा संगम मेले में 07 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड, सज्जन मिल के सामने रतलाम में अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, समग्र आईडी एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *