शस्त्र और शास्त्र दोनों सनातन की धरोहर हैं – श्री सियाल

रतलाम । शास्त्र हमारी संस्कृति की उत्कृष्टता की पहचान है जो सदियों से सनातन सभ्यता को जीवित रखे हुए इसका गुणगान हमें और समाज को श्रेष्ठता की ओर ले जाता है वही शस्त्र कला योद्धाओं का आभूषण है यह भी सनातन इतिहास का गौरवशाली प्रमाण है । बड़े-बड़े योद्धा इस कला के प्रवर्तनक रहे हैं जिन्होंने युद्ध में सफलताएं अर्जित की है इसलिए आधुनिक व्यायाम शालाओं को अपनी शस्त्रकला और गौरवशाली संस्कृति को हमेशा जिंदा रखना चाहिए।
उक्त विचार अनंत चतुर्दशी के अवसर पर स्वर्गीय नारायण पहलवान की प्रेरणा से नगर की प्रसिद्ध जवाहर व्यायाम शाला द्वारा निकले जाने वाली झांकी तथा व्यायाम शाला के शस्त्र प्रदर्शन कार्यक्रम में सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर आयोजित व्यापारी महासंघ के कार्यक्रम में उपस्थित पहलवानों तथा मलखंभ खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए इप्का लेबोरेटरी के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल ने व्यक्त किये। आपने कहा कि मुझे बेहद खुशी है रतलाम के युवाओं को जवाहर व्यायाम शाला से एक नई दिशा मिलती है साहस और बहादुरी का प्रशिक्षण मिलता है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि हमारे रतलाम का इतिहास गौरवशाली रहा है शस्त्रकला और कुश्ती कला में अनेक  पहलवान कड़ी मेहनत और परिश्रम से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर चुके हैं । विशेष अतिथि उद्योगपति वरुण पोरवाल ने कहा कि जवाहर व्यायाम शाला के पहलवानों से प्रेरणा लेना चाहिए जो इतनी मेहनत करके आने वाली पीढ़ी को व्यायाम और शस्त्रकला में निपुण बना रहे हैं युवाओं के साथ-साथ महिलाओं तथा बच्चियों को शस्त्र कला में माहिर बना रहे हैं यह और भी अच्छी बात है।
इप्का लेबोरेटरी के जनरल मैनेजर अचल शुक्ला, पूर्व रतलाम केसरी जगदीश पहलवान, आर डीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, संजय बाफना आदि मंचासीन रहे।
व्यायाम शाला के संचालक वैभव पहलवान, गौरव पहलवान, नेतृत्वकर्ता सूरज जाट, अंबर जाट, अभिषेक जाट, मयंक जाट, अमन जाट, सचिव राजीव रावत आदि मंचासीन थे। आरंभ में व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, संजय पांडे, भवर सेठ, जेपी सिंह, मदन अग्रवाल आदि ने अतिथियों को साफा बांधकर अभिनंदन किया । स्वागत भाषण अखाड़े के सचिव राजीव रावत ने दिया । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर व्यायाम शाला के वरिष्ठ प्रशिक्षक ईश्वर बाबा तथा मलखंब के संचालक जितेंद्र राणावत, मनीष नेपाली शेखर चावरे को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। पूर्व निगम अध्यक्ष सुरेश जाट द्वारा मलखंब खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹11000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। व्यायाम शाला और झांकी के चल समारोह में जगदीश पहलवान, सोनू जाट, देव शंकर पांडे, मनीष शर्मा,दिनेश मालवीय, गोपाल राठौर, धन्ना उस्ताद, ताराचंद पहलवान, पवन तिवारी, अजय चौहान,गजेंद्र जाट,गज्जू भैया, यशवीर जाट, राजवीर जाट, प्रताप जाट, यशवंत जाट, रूप जाट,हनी जाट, नितांत जाट आदि उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत व्यापारी मोर्चे के सर्वश्री फैयाज मंसूरी, वेलजी भाई पटेल, आदित्य डागा, राधेश्याम प्रजापत, कालू उस्ताद, चौरडिया जी. जीवन सेठ, डॉ जेपी सिंह, जयेश राठौर, यतीद्र भारद्वाज, मुन्ना भाई पान वाले आदि ने अतिथियों का स्वागत किया । अखाड़े के कलाकारों ने हथियारों के प्रदर्शन के साथ अपने जौहर दिखाएं, वही मलखंब के नन्हे मुन्ने छोटे-छोटे खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लोगों की खूब दाद बटोरी  । जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में रतलाम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। आभार प्रवीण गुप्ता ने व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *