प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (PMS Scheme) योजना विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रिय सेमिनार /कार्यशाला का आयोजन

रतलाम । भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन एवं पश्चिम रेलवे रतलाम के सहयोग से प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (PMS Scheme) योजना विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रिय सेमिनार /कार्यशाला का आयोजन रतलाम जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसका मुख्य थीम “Viksit Madhya Pradesh @ 2047 through Exports” था ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एमएसएमई को एमएसएमई मंत्रालय की प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (PMS Scheme) योजना, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, मध्य प्रदेश एमएसएमई विभाग की योजनाओं, मार्केटिंग, पैकेजिंग, एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट, एवं विशेष रूप से डाक निर्यात योजना, SIDBI की विभिन्न योजनाएं, GeM, ZED scheme, RAMP Scheme, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक 2026 संबंधी आदि महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अश्विनी कुमार, मंडल रेलवे प्रंबंधक, पश्चिम रेलवे रतलाम, द्वारा उद्यमियों को “अल्पकालिक लाभ के लिए दीर्घकालिक नुकसान का जोखिम न लेने की सलाह दी गई एवं अपने उत्पाद की गुणवत्ता से किसी भी तरह से कोई भी समझौता न करने की अपील की गई” ।
एमएसएमई-विकास कार्यालय, इंदौर से संयुक्त निदेशक/कार्यालय प्रमुख श्री नीरज अरोरा, सहायक निदेशक श्री गौरव गोयल एवं श्री विकास, राज्य शासन के एमएसएमई विभाग से इंदौर संभाग के संयुक्त निदेशक श्री एस. एस मंडलोई, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से महाप्रबंधक श्री अतुल बाजपई, भारतीय पैकेजिंग संस्थान अहमदाबाद से संयुक्त निदेशक डॉ बिधन दास, मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन (MPIDC) उज्जैन संभाग से महाप्रबंधक तोमर जी, भारतीय डाक विभाग से सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट श्री राजेश कुमावत, स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI), इंदौर से महाप्रबंधक श्री यशवंत कुलकर्णी व शाखा-रतलाम से श्री समीर पांडेय, ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्डस (BIS) भोपाल से श्री मोहम्मद तौसीफ, साइंटिस्ट-ई/डायरेक्टर, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर्स आर्गेनाइजेशन (FIEO) चैप्टर हेड इंदौर से श्री अमित कुमार बरेठा, आईआईटी मुंबई ट्रेनर एवं सोलर कंसलटेंट श्री देवेंद्र ठाकरे , ग्लोबल ट्रेड हॉउस से श्री रजनीश शर्मा, GeM RO भोपाल से श्री मुज़म्मिल क़ुरैशी, BSPL इंदौर से प्रोजेक्ट मैनेजर श्री गौरव थारवानी, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम भोपाल से CA शिवानी लोधी, श्री वरुण पोरवाल प्रदेश सचिव उद्योग मालवा चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज , लघु उद्योग भारती रतलाम से श्री अनिल सारडा, श्री संजय व्यास, श्री ललित चोपड़ा सचिव लघु उद्योग भारती-रतलाम, श्रीमति सुमित्रा अवतानी अध्यक्ष लघु उद्योग भारती-महिला विंग, श्री वैभव जैन, अध्यक्ष नमकीन एंड अलाइड फ़ूड क्लस्टर (NAFC) रतलाम, संदीप व्यास, अध्यक्ष डिविशनल इंडस्ट्री एसोसिएशन रतलाम सहित करीबन 150 से ज़्यादा इकाईओं द्वारा सहभागिता की गयी। समस्त अधिकारियों द्वारा सभी विषयों की विस्तृत जानकारी दी एवं साथ ही विभिन्न समस्याओं के समाधान सम्बंधित आवश्यक जानकारी भी मौके पर प्रदान की गई । उक्त कार्यशाला भारत सरकार द्वारा पीएमएस स्कीम के अंतर्गत आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *