नवरात्रि पर्व:74 साल आश्विन शुक्ल पक्ष छठ, समाजसेवी गोवर्धन हरा ने दी धृत आहुति

जावरा (अभय सुराणा) । मां गायत्री परिवार बोडिया कुआं जावरा द्वारा जारी नवरात्रि पर्व के 74 वे वर्ष आश्विन शुक्ल पक्ष छठ शुक्रवार को समाजसेवी गोवर्धन हरा (धाकड़) मुख्य यजमान रहे जिन्होंने धृत आहुति का निर्वाह किया । समाज सेवी जगदीश राठौर ने बताया कि यज्ञ आचार्य सुभाष शर्मा ने ‌ विधिवत पूजा व मां गायत्री की आरती व पुजा अर्चना संपादित की । श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर ट्रस्ट जावरा के पुजारी मनोहर दास बैरागी ने श्री त्रिमूर्ति हनुमान जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया। आरती के पश्चात मुख्य यजमान गोवर्धन लाल हरा का शाल ओढ़ाकर कर सम्मान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *