मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में किया गया शिकायतों का निराकरण

रतलाम 16 अक्टूबर । शासन निर्देशानुसार ‘‘जनविश्वास कार्यक्रम’’ के अन्तर्गत क्षेत्र भ्रमण, जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण एवं शासकीय सेवाओं की गुणवŸाा सुनिश्चित् किये जाने हेतु 14 अगस्त 2026 से 29 जनवरी 2027 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किये जाने वाले शिविरों के तहत 16 अक्टूबर शुक्रवार को वार्ड 29 से 40 तक के लिये नगर निगम विकास षाखा स्थित आईडी सेल में आयोजित शिविर में नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया।
शिविर में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 15 पीएम स्वनिधी एवं 7 पेंशन के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गए, 1 शिकायत नामांतरण प्रक्रिया में देरी की समस्या से संबंधी होने से शिकायत का मौके पर निराकरण किया गया। आयोजित शिविर में उपायुक्त सचिन सिटोले सहित नगर निगम तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *