खाद्यान्न पात्रता पर्ची से मिलेगा शासन कई योजनाओं का लाभ-प्रहलाद पटेल

135 खाद्यान्न पात्रता पर्ची का हुआ वितरण हुआ

रतलाम 16 अक्टूबर। नागरिकों के उत्थान हेतु शासन ने कई जनकल्याणकारी योजनाऐं बनाई उन योजनाओं में से खाद्यान्न पात्रता पर्ची महत्वपूर्ण योजना है, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाना पुण्य का कार्य है।
उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम सभागृह में नगर के 135 परिवारो को खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि आज जिन्हे खाद्यान्न पात्रता पर्ची प्राप्त हो रही है वे आयुष्मान कार्ड के साथ-साथ शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये भी पात्र हो जायेगें। उन्होने हितग्राहियों से कहा कि वे पात्रता पर्ची से राशन की दुकान से राशन अनिवार्य रूप से लेवें अन्यथा आपकी पात्रता पर्ची निरस्त हो जायेगी।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती हीना मेहता, एल्डरमेन, हेमन्त राहौरी, श्रीमती पूजा बोहरा, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल सहित हितग्राही उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *