हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों की खुब दाद बटौरी





रतलाम 16 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के पांचवे दिन बीती रात आयोजित तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मयूर वकानी (सुन्दर) व कुश शाह (गोली) ने अपनी प्रस्तुतियां देकर हजारों की संख्या उपस्थित दर्शकों की खुब दाद बटौरी।
कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री गणेश वंदना से हुई इसके बाद घर-घर में देखे जाने वाले लोकप्रिय टी.वी. सीरियल तारक मेहता के मयूर वकानी (सुन्दर) व कुश शाह (गोली) अपनी प्रस्तुतियां देकर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों की खुब दाद बटौरी इनकी प्रस्तुतियां देखने विशेषकर बच्चे अपने माता पिता के साथ मेले में आये ओर सुन्दर मामा व गोली देखकर खुश हुए ओर उनकी प्रस्तुतियों पर खुब तालियां बजाई।
आयोजित कार्यक्रम में सिंगर दिव्यांश शर्मा वॉयस ऑफ इंडिया, सिंगर वंदना, गोल्डर बुक अवार्ड विनर कामेडियन अंकित सिसोदिया जूनियर बच्चा यादव, एंकर गिरिशा आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपुर मनोरंजन किया। इसके अलावा देशभक्ति व पुराने फिल्मी गीतों पर दी गई नृत्यों की प्रस्तुतियों को भी खुब सराहा।
प्रारंभ में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मयूर वकानी (सुन्दर) व कुश शाह (गोली) व ग्रुप के अन्य कलाकारों का स्वागत महापौर प्रहलाद पटेल, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य, क्षेत्रिय पार्षद, पार्षद, एल्डरमेन आदि ने श्री कालिका माता के चित्र का प्रतीक चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर किया।