खाद्य विभाग की कार्रवाई, जांच हेतु नमकीन, पाम ऑयल, बेसन एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

रतलाम 17 अक्टूबर । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा करमदी स्थित नवीश फूड नमकीन क्लस्टर में निरीक्षण कर जादूगर नमकीन एवं टू मच पापा फ्राइम्स के नमूने लिए गए। योगेश बालाजी फूड प्रोडक्ट से रिफाइंड पाम ऑयल नमकीन गठिया एवं साबूदाना नमकीन के नमूने लिए गए। स्वच्छता संबंधी कमियों पर फर्म को धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया ने शिवगढ़ एवं सैलाना में प्रतिष्ठानों से बेसन, बूंदी, ऑरेंज कैंडी, दाल एवं सोयाबीन ऑयल के नमूने लिए। सभी नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *