महापौर द्वारा कन्या पूजन के साथ दी पाठ्य सामग्री




रतलाम। माँ कालिका की पावन नगरी रतलाम मे नवरात्रि की सप्तमी पर महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय मे कन्या भोज का आयोजन एवं उपयोगी सामग्रियों के साथ नगर की सेवा भावी संस्थान श्री वाघेला गौसेवा जीव दया समिति के दिनेश वाघेला सदस्यों के अथक प्रयासों से नगर के प्रथम नागरिक महापौर श्री प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवियों प्रबुद्ध जनो के सान्निध्य में किया गया लगभग 400 कन्याओं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रहीं ।
सर्व प्रथम महापौर द्वारा कन्या पूजन के साथ उपहार पश्चात भोजन प्रसादी का लाभ लिया नगर निगम एल्डर मेन नाहरु सांखला, समाजसेवी एवं भाजपा पदाधिकारी राजेश माहेश्वरी, स्कूल प्राचार्य श्रीमती शशिकला रावल, सुश्री मंजू बाफना, प्रदीप शर्मा, विजय रावल, समस्त स्टाफ मुख्य सेवादारो में समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, महावीर सिंह शक्तावत, योगगुरु रामबाबू यादव, कैलाश सोमानी, गौविंद सिह शेखावत, सत्य नारायण सोमानी, हनी जैन, नारायण पाटीदार, महेश शर्मा, सनी देवडा, विनोद बैरागी, सुभाष चौहान, अशोक तिवारी, कैलाश माहेश्वरी, महेश ओझा, रामचंद्र भाटी, मनोज जायसवाल,विशाल वर्मा, श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुन्तला सिसोदिया, पार्षद आयुषी सांखला, आशा भट्ट मनोरमा शर्मा, महिमा मकवाना, रेणुका मकवाना सीमा मकवाना, प्रतिभा रघुवंशी रेखा शर्मा, कोकिला ओझा, चंचल चौहान, मांगी बाई सिसोदिया ने कन्या भोज सेवा कार्य में अतिथि गणों का वाघेला गौसेवा समिति परिवार का बहुमूल्य सहयोग रहा।