कस्तूर धाम में 171 सामायिक, गुरुदेव के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ

जावरा (अभय सुराणा) । पूज्य उपाध्याय प्रवर डॉ. श्री गौतम मुनिजी म.सा. की पावन प्रेरणा से श्री कस्तूर मुनि पावन धाम में आयोजित साप्ताहिक सामायिक आराधना संपन्न हुई। आज आयोजित सामायिक में 171 श्रावक-श्राविकाओं ने सामायिक कर धर्म आराधना की। धर्मसभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूज्य उपाध्याय प्रवर को जन्मदिवस की मंगल शुभकामनाएँ अर्पित की और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर धर्म प्रभावना की मंगल कामना की। धर्मसभा में स्वर्गीय श्रीमती मीनादेवी गादिया को उपस्थित जनों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आज की सामायिक के लाभार्थी स्वर्गीय श्रीमती मीनादेवी गादिया की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीमती लीलादेवीजी, अजय-विजय नाहर परिवार रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री सुभाष टुकड़िया ने किया। अंत में ट्रस्ट मंडल ने धर्म आराधना में सहभागी सभी श्रावक-श्राविकाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आगामी साप्ताहिक सामायिक में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक नितिन कोलन ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *