होटल एसोसिएशन ने मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को दी श्रद्धांजलि

  • महापौर प्रहलाद पटेल सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं
  • औद्योगिक कॉरिडोर शुरू होने से होटल एवं व्यापार क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर हुई चर्चा

रतलाम 18 अक्टूबर । मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप की माताजी के दुखद निधन पर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से शोक संवेदना पत्र भेंट कर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर रतलाम नगर निगम के महापौर एवं होटल एसोसिएशन के संरक्षक श्री प्रहलाद पटेल सहित एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री काश्यप ने होटल एसोसिएशन के गठन एवं उसकी गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही भविष्य में होटल व्यवसाय के बेहतर संचालन, विस्तार और विकास को लेकर सुझावों पर चर्चा हुई। औद्योगिक कॉरिडोर पूर्ण रूप से प्रारंभ होने के बाद रतलाम में होटल व्यवसाय सहित अन्य व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि की संभावनाओं और विकास की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि औद्योगिक कॉरिडोर के पूर्ण संचालन से शहर में औद्योगिक गतिविधियों के साथ होटल, पर्यटन, आतिथ्य एवं अन्य व्यापारिक क्षेत्रों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलने के साथ रोजगार और व्यावसायिक अवसरों में वृद्धि की संभावनाएं बनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *