कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पुनिया ने दी श्रद्धांजली

रतलाम, 18 अक्टूबर। रविवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री काश्यप के निवास पहुंचकर उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की ।
श्रीमती काश्यप को श्रद्धांजलि देने अन्य गणमान्यजन भी श्री काश्यप के निवास पहुंचे ।मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, अदिति दवेसर, अर्चना शर्मा, प्रेमराज पुनिया, इंदौर से दीपक जैन, सैलाना से राजेन्द्र राठौड़, नारायण मईड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, प्रहलाद राठौड़, विप्लव जैन, आकाश खड़के, संजय कसेरा आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *