


रतलाम। धर्म, आस्था और संगठन की भावना को सशक्त करते हुए सेवावीर परिवार द्वारा मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे कालिका माता मंदिर क्षेत्र स्थित श्री राम मंदिर पर 268वें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार विधि-विधान से शस्त्र पूजन भी संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सेवावीर परिवार की बालिकाओं एवं बंधुओं ने शस्त्र प्रदर्शन कर शस्त्रों को प्रणाम किया तथा शौर्य, साहस और धर्मरक्षा के संकल्प को अभिव्यक्त किया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। सभी सेवावीरों ने परस्पर विजयादशमी की शुभकामनाएँ देते हुए धर्म, समाज और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
आयोजन में बड़ी संख्या में सेवावीरों सहित क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे। सेवावीर परिवार की यह निरंतर श्रृंखला आस्था, संस्कार, सेवा और सामाजिक एकता को मजबूत करते हुए समाज को संगठित करने का प्रेरणादायी संदेश दे रही है।