लोकतंत्र बचाओ भीड़तंत्र हटाओ अभियान के लिए भाजपा की जिला बैठक होगी, जिला टोली गठित

रतलाम 21 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी आगामी दिनों मे “लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ”अभियान चलायेगी। इस अभियान की तैयारी को लेकर 22 अक्टूबर को जिला स्तरीय कामकाजी बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे। संभाग प्रभारी सुरेशआर्य एवं जिला प्रभारी विवेक जोशी मार्गदर्शन देगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिला बैठक 80 फीट रोड़ स्थित वेशाली गार्डन मे दोप.01 बजे रखी गई है। इसमें जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष अपेक्षित है। “लोकतंत्र बचाओं, भीड़तंत्र हटाओं” अभियान हेतु जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय द्वारा जिला टोली का गठन भी कर दिया गया है। इसमें जिला महामंत्री महेश सोनी संयोजक रहेगे। जावरा विधायक डा राजेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी एवं प्रहलाद राठौड पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप यादव एवं स्थानीय प्रकोष्ठ जिला संयोजक नंदनराज जैन को सह संयोजक के रूप मे शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *