
रतलाम 21 अक्टूबर । अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ द्वारा आचार्य भगवान श्री रामलाल जी महाराज साहब एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेशमुनी जी महाराज साहब की निश्रा में चल रही धार्मिक गतिविधियों के अंतर्गत एवं संघ की अलग-अलग गतिविधियों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी पूनमचंद भूरा द्वारा संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन बीकानेर में साधुमार्गी जैन संघ रतलाम एवं रतलाम महिला मंडल के श्रेष्ठ धार्मिक शिविर, धर्मपाल श्रेत्र सेवा, दान पेटी योजना,संस्कार शिविर के लिये संघ अध्यक्ष विनोद मेहता सयोजक प्रकाश नांदेचा अभय चोपड़ा विजय टंच श्रमनोपासीका पुरस्कार डॉ प्रतिभा लालवानी सर्वश्रेष्ठ महिला मंडल संगीता मुनत श्रेष्ठ रिपोर्टिंग पूर्णिमा मुनत श्रेष्ठ वागमिता रत्ना पुरस्कार प्रवीना सेठिया को प्राप्त हुआ। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने बताया कि इस अधिवेशन में संपूर्ण देश से कई संघो ने अपनी अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें रतलाम संघ को कई सारे पुरस्कारों प्रथम पुरस्कारों से नवाजा गया ।
इस अवसर पर संघ मंत्री पंकज मुनत उपाध्यक्ष निर्मल लूनिया सुशील गोरेचा दशरथ बाफना कोषाध्यक्ष अनिल बाफना सह मंत्री सुनील पटवा विनोद मुनत पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया मदनलाल कटारिया कपूर कोठारी चंदनमल पिरोदिया सुदर्शन पिरोदिया कांतिलाल छाजेड़ एवं संघ की कार्यकारिणी व समस्त इकाइयों के पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया एवं संघ के सदस्यों द्वारा अत्र विराजित संत सत्तियों की निश्रा मे इस धार्मिक अनुष्ठान में सतत सभी से जुड़े रहने का अव्हान भी किया एवं धार्मिक सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रहने का निवेदन किया