मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. टटवाड़े से रेलवे पेंशनर ने मुलाकात की तथा समस्याओं पर चर्चा की

कान की मशीन के लिए राशि बढ़ाई गई

रतलाम  21 अक्टूबर । रतलाम रेल मंडल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एम के तटवाड़े नेत्र रोग विशेषज्ञ से ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन रतलाम मंडल ने मुलाकात कर अभिनंदन कर तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.बेन द्वारा पेंशनर की सुविधाओं को लेकर दिए गए आदेशों पर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने चर्चा के दौरान बताया कि रेलवे पेंशनर्स के लिए ओपीडी में अलग से लाइन की व्यवस्था के आदेश जारी किए थे हमारा आपसे अनुरोध है कि स्टील की रेलिंग लगाकर वहां डिवाइडर लगाया जाए जिससे कार्यरत रेलकर्मी एवं पेंशनर्स सुविधाजनक डॉक्टर को दिखा सके, यही व्यवस्था दवाई वितरण पर भी लगाने का अनुरोध किया।
व्यास ने कहा कि भारत सरकार मंत्रालय द्वारा प्रति कान की मशीन हेतू ₹30000/ तथा दोनों कान के लिए ₹60000/ की मशीन के रीइंबर्समेंट के आदेश जारी किए हैं जिसका लाभ सभी सेवानिवृत कर्मचारी उठा सके ज्यादा से ज्यादा पेंशनर को जानकारी हो बोर्ड के माध्यम से अवगत करावे। स्थानीय खरीद, रोड मरम्मत तथा महू में जैसा की गत माह स्पेशलिस्ट डॉक्टर महिला पुरुष भेजे गए थे प्रतिमाह भेजने का कार्य करें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास वरिष्ठ सलाहकार रामखिंलावन कूमायूं , मनोहर पचोरी, प्रवक्ता बचपालसिंह कोषाध्यक्ष सुधीरकांत दुबे, यू एल जायसवाल, राजेंद्र वाघेला, आर के द्विवेदी ने केसरिया दुपट्टा, माला,फूंके से अभिनंदन स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *