खुर्दा रोड मंडल में ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित

रतलाम 21 अक्टूबर । पूर्व तटीय रेलवे के खुर्दा रोड मंडल में पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 एवं 4 पर निर्माण कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है—

  1. 27 अक्टूबर, 03, 10, 17, 24 नवंबर 01, 08, 15, 22, 29 दिसंबर 2026 एवं 05 जनवरी 2027 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20917 इंदौर–पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा मालतीपाटपुर–पुरी के मध्य निरस्त रहेगी।
  2. 22, 29 अक्टूबर, 05, 12, 19, 26 नवंबर, तथा 03, 10, 17, 24, 31 दिसंबर 2026 एवं 07 जनवरी 2027 को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20918 पुरी–इंदौर एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा पुरी–मालतीपाटपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
  3. 22, 29 अक्टूबर, 05, 12, 19, 26 नवंबर, तथा 03, 10, 17, 24, 31 दिसंबर 2026 एवं 07 जनवरी 2027 को वलसाड से चलने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड–पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा मालतीपाटपुर–पुरी के मध्य निरस्त रहेगी।
  4. 25 अक्टूबर, 01,08,15,22,29 नवंबर तथा 06,13,20,27 दिसंबर 2026 एवं 03,10 जनवरी 2027 तक पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी–वलसाड एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा पुरी–मालतीपाटपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें साथ ही रेलवन ऐप पर भी जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *