भगवान श्री विश्वकर्मा प्रकटोत्सव पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग

विश्वकर्मा वंशज समाज ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, वाहन रैली निकालकर पहुंचे समाजजन

रतलाम 23 अक्टूबर । भगवान श्री विश्वकर्मा जी के प्रकटोत्सव पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर विश्वकर्मा वंशज समाज द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। समाजजनों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के प्रकटोत्सव पर अवकाश घोषित करने की मांग करते हुए शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।
विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जनक नागल ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न भगवानों और महापुरुषों की जयंती एवं जन्मोत्सव पर शासकीय अवकाश घोषित किए गए हैं। भगवान श्री विश्वकर्मा जी सृष्टि के रचयिता और विश्वकर्मा वंशज समाज के आराध्य देव हैं। उद्योग, निर्माण एवं शिल्पकला से जुड़े अनेक लोग भी भगवान श्री विश्वकर्मा जी को अपना आराध्य मानते हैं। इसके बावजूद उनके प्रकट उत्सव पर शासकीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है। समाज की मांग है कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी के प्रकटोत्सव पर भी शासकीय अवकाश घोषित किया जाए।
ज्ञापन देने के लिए समाजजन दोपहर 1 बजे कालिका माता मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां से वाहन रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर पुष्पेंद्र शर्मा, अध्यक्ष जांगिड़ ब्राह्मण मेवाड़ा समाज, मंदिर चांदनी चौक; ओमप्रकाश शर्मा, अध्यक्ष जांगिड़ ब्राह्मण मेवाड़ा समाज, अंगिरा धाम दीनदयाल नगर; जनक नागल, अध्यक्ष जांगिड़ ब्राह्मण मारवाड़ा समाज, मंदिर नेमिनाथ नगर; कैलाश शर्मा एवं मोतीलाल शर्मा करमदी, रमेशचंद्र शर्मा उपरवाड़ा, रामचंद्र शर्मा नांदलेटा, चुन्नीलाल शर्मा बोरखेड़ा, कैलाश शर्मा, प्रेम नारायण गाजवा, गोपाल नाँदलेटा, पप्पू पटेल गुड़रखेड़ा, कन्हैयालाल धामनोद, संतोष शर्मा करमदी, रमेशचंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष विश्वकर्मा काष्ठ कला कल्याण संगठन, विकास शर्मा बंजली, कन्हैयालाल शर्मा बोरदिया, मुकेश शर्मा सांगोद, मुकेश शर्मा कुचड़ोद, मुकेश शर्मा घाणीखेड़ी, राकेश शर्मा जिला अध्यक्ष विशाल हिंदू सेना संगठन रतलाम, महेश वंडेला, राधेश्याम बोदलिया, मदनलाल लाखा, धर्मेंद्र जोपिंग, यशवंत जेठानिया, राजेंद्र सरोज शर्मा जिला अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा काष्ठ कला कल्याण संगठन रतलाम, शकुंतला शर्मा जिला अध्यक्ष विशाल हिंदू सेना संगठन रतलाम, रीना टांक प्रदेश अध्यक्ष विशाल हिंदू सेना संगठन तथा संगीता परिहार सहित अनेक समाजजन महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *