संस्कृति और परंपराओं को बचाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी-श्री शर्मा

रतलाम। काटजू नगर, राजस्व कालोनी में महिला मंडल गरबा समिति द्वारा नौ दिवसीय नवरात्र में आराधना कर गरबा करने वाली बालिकाओं और महिलाओं तथा यहां आयोजित की गई श्रेष्ठ गरबा और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ ही कन्या भोज का आयोजन संपन्न ।
बीती रात काटजू नगर स्थित भगवान नीम पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित नव दिवसीय गरबा आयोजन में आज सर्वप्रथम कन्या भोज आयोजन के साथ गरबा आयोजन में भाग लेने वाली बालिकाओं यूवतियों एवं महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारी परंपराओं और संस्कृति को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम होना आवश्यक है आज समाज में पारिवारिक एकता का अभाव सा पैदा हो गया है सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों के प्रति उदासीनता देखी जा रही है ऐसे में गरबा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष मां दुर्गा की आराधना करते हुए बच्चों को अपनी संस्कृति के साथ जुड़ने का एक अवसर प्रदान करना अत्यंत अभिनंदनीय है।यह हमारे सनातन संस्कारों और परंपरा के लिए भी अति आवश्यक है बच्चों को गरबा रास के माध्यम से एक मंच प्रदान होता है उनमें छुपी प्रतिभाओं को निखारना हम सब का कर्तव्य है। वही आयोजन की अध्यक्षता कर रही
आर.डी.ए.रतलाम सदस्य, भाजपा नेत्री श्रीमती राखी व्यास ने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता में परिवारों का बहुत महत्व है ऐसे आयोजन से परिवार और समाज में उत्तम संदेश जाता है हम हमारी संस्कृति से हमेशा जुड़े रहे और उसका हमारे जीवन में पालन भी करें।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी पत्रकार हिरेंद्र परमार में श्री ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से पवित्रता और संस्कारों का माहौल बनता है जो हमारे समाज के लिए अति आवश्यक है साथ श्री हीरेंद्र परमार ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना पूरे समर्पण और पवित्र भावना से होना चाहिए आयोजन करता बधाई के पात्र है कि उन्होंने 9 दिन तक माता रानी की भक्ति और श्रद्धा से इस आयोजन को सफल बनाया।इस दौरान सेवानिवृत बैंक अधिकारी श्री नरेंद्र सिंह डोडिया, के साथ क्षेत्र की वयोवृद्ध श्रीमती रामकन्या बाई सोलंकी, पत्रकार श्रीमती वैदेही कोठारी, आशीष चोपड़ा,श्री मोतियानी ,श्री सुनील भंडारी भी मंचासीन रहे। आरंभ में समिति की अध्यक्ष मधु दीदी ने स्वागत भाषण दिया और आयोजन में भाग लेने वाली गरबा कलाकारों को अतिथियों से सम्मानित करवाया इस अवसर पर अनेक क्षेत्रवासी धर्म प्रेमी श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित थी कार्यक्रम का संचालन निकिता शर्मा ने किया आभार डा श्रीमती सपना पुरोहित द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री अभय कोठारी,संजय बाफना, श्री अजय शर्मा,श्रीमती लक्ष्मी राठौर,श्रीमती वर्षा परमार,रेखा सोलंकी,श्रीमती पोरवाल,श्रीमती मधु जी सोमानी,श्रीमती जैन, श्रीमती द्वारका पोरवल, श्रीमति रेखा पोरवाल,श्रीमती ललिता निखारी, श्रीमती राणावत,श्रीमतीदेव श्री जोशी, आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।