ए. आई.जहां व्यक्ति की दक्षता में वृद्धि करता है वहीं शिक्षा को सुलभ बनाने में सहायक है- डॉ. माधव सिंह मौर्य

रतलाम। ए. आई.जहां व्यक्ति की दक्षता में वृद्धि करता है वहीं शिक्षा को सुलभ बनाने में सहायक है। इसकी सहायता से जटिल बीमारियों की पहचान की जा सकती है वहीं कृषि के क्षेत्र में यह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है । यह बात आइसेक्ट इंडिया के केंद्र संचालक डॉ. माधव सिंह मौर्य ने जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कौशल विकास यात्रा के अंतर्गत विद्यार्थियों से कही। प्राचार्य मंजूलता जादोंन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज तकनीकी कौशल और व्यावहारिक शिक्षा का होना अत्यंत आवश्यक है । वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि ए.आई. का सही तथा सुरक्षित तरीके से उपयोग करना आवश्यक है क्योंकि इसके माध्यम से अनेक धोखाधड़ी की शिकायतें आ रही है । इस अवसर पर इंदर सिंह सोलंकी ने कहा कि ए. आई. का सर्वाधिक दुरुपयोग सोशल मीडिया द्वारा किया जा रहा है इस हेतु सतर्क रहने की आवश्यकता है । कार्यक्रम में आईसेक्ट इंडिया के प्रतिनिधि विकास त्यागी, स्वप्निल शर्मा, राजेंद्र सिंह परमार, विनीता ओझा, रवि कुमार मोदी, डाली मिश्रा, अर्शिन मेव, अरविन मेव ने कौशल विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर आयोजित क्विज़ स्पर्धा में प्रथम अनिल डामर, द्वितीय आरती देवड़ा, तृतीय संगीता वडखिया रहे । कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई । कार्यक्रम का संचालन विनीता ओझा एवं आभार विश्वास पांडे ने माना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *