- श्री कालिका माता मेले को सफल बनाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों व ठेकेदारो का हुआ सम्मान
- प्रतीक चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर किया सम्मान





रतलाम । शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री कालिका माता मंदिर मेला परिसर में नगर निगम द्वारा 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित किये गये दस दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले को सफल बनाने वाले निगम अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदारों का सम्मान महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त अनिल भाना, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानन्द योगी एल्डरमेन नारायण सांकला, एल्डरमेन शेरू पठान आदि के साथ निगम सभागृह में प्रतीक चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम द्वारा आयोजित नवरात्री मेले की प्रशंसा पुरे नगर में हो रही है इसका श्रेय निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को जाता है जिन्होने दिन-रात मेहनत कर इसे सफल बनाया है। मैं आशा करता हूॅं कि इससे ओर अधिक ऊर्जा के साथ निगम के अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार आगामी मेले एवं जनहित के कार्याे को करेंगे
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवरात्री मेले को सफल बनाने हेतु सभी प्रशंसा के पात्र है, निगम अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार नगर तथा नागरिकों के हित में ऐसे ही कार्य करते रहेंगे ऐसी मैं आशा करती हूॅं।
उद्बोधन पश्चात जनसंपर्क विभाग के श्रीमती उषा दुबे, हेमन्त बन्दोडिया, राजेश डोडिया, मुबारिक खान, प्रवेश चौधरी, जितेन्द्र पांचाल, श्रीमती सोनल चन्द्रावत, परिषद विभाग के अनिल दग्दी, धर्मेन्द्र वैराठी, मुकेश परमार, पवन बैरागी, नाथुलाल मईड़ा, दिनेश बसोड़, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल, स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य अधिकारी राजेन्द्र सिंह पवांर के अलावा आशीष चौहान, अरूण चावड़ा, अर्जून गौसर, अनिश-मुकेश, विशाल-संदीप, राजू-अबजी, प्रकाश विभाग के देवेन्द्र सिंह धाकड़, योगेश मालवीय, सोहन सिंह राठौर, मनीष निनामा, नदीम खान, लोक निर्माण विभाग के कुलदीप मुकाती, पप्पू सेन, ईश्वर नानजी, फुलजी गलिया, मांगु वरसिंग, सिमजी नाहर, राजू मईड़ा, जलप्रदाय विभाग के रूपेश महावीर, जयप्रकाश, उद्यान विभाग के मनीष नायक, मनोहर-नन्दलाल, धर्मेन्द्र-मनोहर, विनोद-कालीचरण, नन्दकिशोर, राजस्व विभाग के ऋषि पंड्या, पवन सोलंकी, राकेश उपाध्याय, अग्निशमन विभाग के दशरथ देवड़ा, अजहरउद्धीन, यशपालसिंह सिसोदिया व ठेकेदारों का सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल ने किया व आभार सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने माना।