शिकायत के बाद जागा खनिज विभाग,एक डंपर किया जब्त

एमकेसी कर रही थी बिना अनुमति खनन

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा) । नगर परिषद सीमा क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को भगवा ग्रुप ने जावरा में एसडीएम को ज्ञापन दिया था। जिसमें रोड बनाने वाली कंपनी से अनुबंध कर बिना रजिस्ट्रेशन, बिना रॉयल्टी और बिना अन्य विभागों की अनुमति के मुरम और गिट्टी का अवैध खनन किए जाने की शिकायत की गई थी। जिसके बाद शनिवार दोपहर प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा जिला रतलाम रीना पाठक एवं सहायक खनिज अधिकारी देवेंद्र कुमार चिड़ार द्वारा संयुक्त रूप से बड़ावदा में खनिज मुरम एवं पत्थर के अवैध उत्खनन के संबध में प्राप्त शिकायत की जांच की गई । जांच के दौरान पाया गया कि बड़ावदा में निजी जमीन पर रोड निर्माण करने वाली कंपनी एमकेसी द्वारा सैद्धांतिक सहमति वाली जगह पर बिना अनुमति उत्खनन किया गया और मोबाइल क्रेशर से गिट्टी का निर्माण भी किया गया है| अवैध उत्खनन पाए जाने से संबंधित के विरुद्ध अवैध उत्खनन का प्रकरण तैयार किया गया है। खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन की जांच के दौरान एक डम्पर को भी जप्त कर पुलिस थाना बड़ावदा की अभिरक्षा में रखा गया है।
उक्त भूमि स्काइलाइन कंस्ट्रक्शन के नाम से सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। अब देखना यह है कि स्काई लाइन कंस्ट्रक्शन पर कोई कठोर कार्यवाही होती है या खानापूर्ति कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *