केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने जिला भाजपा कार्यालय पर सुनी ‘मन की बात’

रतलाम, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 139वीं कड़ी का प्रसारण जिला भाजपा कार्यालय रतलाम में हुआ । इसे केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्रवण किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘मन की बात’ के प्रसारण को सुना और देखा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष अनीता कटारिया, जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार एवं मयूर पुरोहित, आई टी सोशल मीडिया संयोजक नीलेश राव, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा एवं आकाश खड़के सहित नितिन लोढ़ा, अशोक यादव, करण वशिष्ठ सहितभाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *