- वर्षों से वाघेला परिवार द्वारा गर्भ गृह सजाई जा रहीं
- नगर मंदिरों की स्वच्छता सुंदरता ही मूल मंत्र बने


रतलाम 26 अक्टूबर । माँ शक्ति की भक्ति अराधना का महापर्व नवरात्रि श्री कालिका माता मंदिर के गर्भ गृह की सुंदर सजावट प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाघेला परिवार द्वारा जो सन 1935 से माता की सेवा में समर्पण भाव लिए परिवार की पांचवीं पीढ़ी अपनी सेवाएं माता जी के श्री चरणों में अर्पित करती आ रही हैं स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी सुंदरलाल वाघेला की स्मृति में मंदिर के मुख्य गर्भ गृह भव्य सुंदर सजावट के साथ मंदिर प्रांगण में स्थित संकटा माता मंदिर, श्री भेरुजी मंदिर, श्री संतोषी माता मंदिर, श्री राम मंदिर पर आर्टिफिशियल फ्लावर डेकोरेशन के साथ मंदिरों की घड़ी घंटाल को पॉलिश कर सुंदर आकर्षित वाघेला परिवार के दिनेश वाघेला के अथक प्रयासों से किया गया।
मंदिर के मुख्य पुजारी पं प्रकाश पुजारी द्वारा सेवादारो का 10 दिवसीय नवरात्रि महोत्सव में अलग-अलग इत्रों का सुगंधित स्प्रे करते हुए सप्तमी अष्टमी व नवमी को विशेष तौर पर ताजे फूलों से गर्भ गृह मुख्य प्रांगण को हिरालाल माली द्वारा सजाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा दिव्य लाइट डेकोरेशन वैभव जैन द्वारा किया जिससे बाहर से भी माता जी के सुंदर दर्शन हो सके आरती में घंटाल मोतीलाल भागीरथ जी कसेरा द्वारा नए वाद्य संगीत के इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध कराए गए साथ ही नगर मंदिरों की स्वच्छता सुंदरता ही मूल मंत्र बने नगर निगम स्वास्थ्य प्रभारी राजेन्द्र सिंह राठौर टीम का भी विशेष सम्मान किया गया।
संपूर्ण भारत देश विदेशों में रह रहे भक्तों को माता जी की प्रथम आरती व श्रृंगार दर्शन का लाभ भी दिनेश वाघेला के प्रयासों से नियमित किया जा रहा है जिसके लिए पुजारी जी ने पुष्पमालाओ गमछा पगड़ी से विशेष सम्मान किया गया जानकारी समाजसेवी विशाल कुमार वर्मा द्वारा दी गई।