

जावरा (अभय सुराणा) । भारत विकास परिषद, शाखा जावरा द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रथम बार भव्य आयोजन एवं पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की मातृशक्तियों द्वारा माता रानी के समक्ष गरबा एवं डांडिया नृत्य किया गया। साथ ही बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभागिता की।
कार्यक्रम में पधारे अतिथि सरस्वती विद्यालय की प्राचार्या रेणुका शर्मा का स्वागत संस्था अध्यक्ष शेखर नाहर, सचिव गोपाल सेठिया एवं निलेश जोशी के साथ महिला प्रमुख रितु सिसोदिया, संरक्षक डॉ राजेन्द्र त्रिवेदी, कार्यक्रम संयोजक शीतल मेहता, पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मोनिका जोशी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ शारदा व माँ भारती के माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विशेष रूप से अतिथियों व पदाधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। व अतिथि रेणुका शर्मा ने महिला सशक्ति व शस्त्र पूजन का तारत्म्य पर अपने विचार रखें। साथ ही पारिवारिक सभा में स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया। रात्रि में माता रानी की आराधना एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में संस्था के मातृशक्तियो व बालिकाओं का स्वागत संस्था अध्यक्ष शेखर नाहर, पदाधिकारियों, पूर्वाध्यक्ष व सदस्यों द्वारा किया गया!
कार्यक्रम संयोजक शीतल मेहता एवं निलेश जोशी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पारिवारिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा संस्था के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव एवं एकता को सुदृढ़ करना रहा। साथ ही संस्था के समस्त सदस्यों ने इस सफल पारिवारिक समरसता सभा में भाग लेकर अपना उत्साह प्रकट किया।