अंबे तू है जगदंबे काली खप्पर वाली…

पोरवाल महिला मंडल व अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा गरबा रास महोत्सव का आयोजन

रतलाम 26 अक्टूबर । जांगड़ा पोरवाल समाज ट्रस्ट के त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान रणछोड़ राय मंदिर पर पोरवाल महिला मंडल व अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा गरबा रास महोत्सव का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भगवान रणछोड़ राय का पुजारी द्वारा आकर्षक श्रंगार किया गया ।
समाज की महिलाओं द्वारा अंबे तू है जगदंबे काली खप्पर वाली… गणपति गरबे रमवाने वेला आवजो सहित विभिन्न गीतों पर गरबा रास किया तथा श्रेष्ठ गरबा खेलने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया गया । पोरवाल समाज ट्रस्ट सचिव अनिल पोरवाल पूर्व ट्रस्टी राकेश पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष वंदना मजावदिया, युवा संगठन अध्यक्ष प्रवीण फरक्या, सचिव आयुष पोरवाल, समाज के अखिलेश गुप्ता ,राजेंद्र चौधरी,योगेन्द्र दलाल, राधा मजावदिया, अर्चना मजावदिया, पदमा पोरवाल, मनीषा गुप्ता, सीमा पोरवाल, मधु घरिया, अविनाश पोरवाल, विकास पोरवाल, अरविंद सेठिया, योगेंद्र दलाल, राकेश पोरवाल बालाजी,ओपी पोरवाल, विजय धनोतिया, नरेंद्र पोरवाल सहित विभिन्न समाजजन मौजूद थे अंत में भक्ति भाव के साथ ॐ जय जगदीश हरे आरती की गई तथा प्रसादी वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *