रतलाम के दस कवियों को सृजन शिखर अंलकरण सम्मान से नवाजा

रतलाम । अन्तर्राष्ट्रीय मंथन श्री (साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था) जबलपुर म.प्र. द्वारा प्रकाशित च्च्पितृ नमनज्ज्  राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह प्रकाशित किया गया  है ।  च्च्पितृ नमनज्ज्  राष्ट्रीय सांझा काव्य संग्रह में रतलाम जिले के दस कवि कवयित्री  की च्च्पिता की महत्ताज्ज्  विषय पर केन्द्रित रचनाओं का प्रकाशन हुआ है ।  जिन रचनाकारों की कविताएं प्रकाशित हुई है उनमें सर्व श्री हरिशंकर भटनागर, डॉ.मोहन परमार, दिनेश कुमार जैन, रामचन्द्र गेहलोत, दिनेश बारोट, श्रीमती विनीता ओझा, सुरेश माथुर, श्रीमती रुपाली जैन, अंजनी कुमार पांडेय एवं असीम पण्डया सम्मिलित हैं ।
राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह में प्रकाशित में कवियों को मंथन श्री संस्था द्वारा पितृ नमन संस्कार यज्ञ में  सृजनात्मक योगदान देने के परिपेक्ष्य में च्च् सृजन शिखर  अलंकरण सम्मान से सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किये गये है । इन कवियों की उपलब्धियों पर साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *