
रतलाम । एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसवास रतलाम में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। भारत स्काउट गाइड की कैप्टन एवं उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्री मति ललिता कदम ने कार्यक्रम का आयोजन किया और विभिन्न गतिविधियां कराई जिसमें एकता दौड़ ओर राष्ट्र की एकता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई । श्री मति ललिता कदम ने कहा कि हमारे देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को एक रूप में बनाने के लिए भारत की सभी रियासतों को एक झंडे के नीचे खड़ा किया ओर नए भारत का निर्माण किया कदम ने कहा है देश तो आजाद हो गया था लेकिन राष्ट्र के सामने एकता जाति धर्म भाषा की चुनौती थी जो उन्होंने पूरी खूबी से सबको एक माला में पिरोया और उनके किए ऐतिहासिक कार्य के लिए हम भारत वासी लोह पुरुष के रूप में भी मानते हैं ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री मति मंगला कुंवर देवड़ा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुवे कहा कि आज हम महान व्यक्तित्व लौह पुरुष की जयंती मनाकर गौरव महसूस कर रहे हैं हम सभी को उनके जैसा बनाना चाहिए । कार्यक्रम में एकता दौड़ भी रखी गई जिसमें नव्या साहिबा सलोनी दिव्या रानू आरजू प्रथम स्थान पर आई। कार्यक्रम के पूर्व गाइड की इस प्रार्थना भी कराई गई ओर गाइड निधि से छात्राओं को गाइड की गणवेश भी वितरित की गई।