प्रफुल्ल जैन बने प्रांतीय इकाई में विशेष आमंत्रित सदस्य

अ.भा. राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद की प्रांतीय इकाई में मिला स्थान

पिपलौदा। गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. के आशीर्वाद से अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद की प्रांतीय इकाई में पिपलौदा के प्रफुल्ल जैन को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उक्त घोषणा प्रांतीय अध्यक्ष रजत कावड़िया ने की।

संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं जैन
प्रफुल्ल जैन संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे तरुण परिषद की स्थानीय शाखा पिपलौदा में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष के पद पर रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाज सेवा के कई उल्लेखनीय कार्य किए। इसके साथ ही वे तरुण परिषद के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री एवं नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके अनुभव और संगठन क्षमता को देखते हुए ही उन्हें प्रांतीय इकाई में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समाजजनों व मित्रो ने दी शुभकामनाएं
जैन को प्रांतीय इकाई में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर उनके इष्ट मित्रों, परिजनों सहित सकल जैन समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैप्रफुल्ल जैन बने प्रांतीय इकाई में विशेष आमंत्रित सदस्य
अ.भा. राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद की प्रांतीय इकाई में मिला स्थान
पिपलौदा। गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. के आशीर्वाद से अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद की प्रांतीय इकाई में पिपलौदा के प्रफुल्ल जैन को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उक्त घोषणा प्रांतीय अध्यक्ष रजत कावड़िया ने की।

संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं जैन
प्रफुल्ल जैन संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे तरुण परिषद की स्थानीय शाखा पिपलौदा में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष के पद पर रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाज सेवा के कई उल्लेखनीय कार्य किए। इसके साथ ही वे तरुण परिषद के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री एवं नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके अनुभव और संगठन क्षमता को देखते हुए ही उन्हें प्रांतीय इकाई में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समाजजनों व मित्रो ने दी शुभकामनाएं
जैन को प्रांतीय इकाई में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर उनके इष्ट मित्रों, परिजनों सहित सकल जैन समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *