कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ

रतलाम 31 अक्टूबर । भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय रतलाम में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का स्मरण किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों से स्थापित देश की एकता की भावना को बनाए रखने तथा आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया।