विशेष रेडियो वार्ता 1 नवंबर, रविवार को प्रातः 9 से 10 बजे Vibes 88.8 FM पर होगी प्रसारित

रतलाम। रतलाम के समृद्ध इतिहास एवं पुरातात्त्विक विरासत को जनसामान्य तक पहुँचाने के उद्देश्य से इतिहासकार श्री नरेन्द्रसिंह पॅंवार की विशेष वार्ता 1 नवंबर, रविवार को प्रातः 9 से 10 बजे के मध्य रतलाम के रेडियो स्टेशन Vibes 88.8 FM पर प्रसारित होगी।
इस विशेष वार्ता में श्री पॅंवार ने रतलाम राज्य की स्थापना से पूर्व की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा राज्य की स्थापना के पश्चात के इतिहास, महत्वपूर्ण घटनाक्रम और ऐतिहासिक विकास पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला है। इसके साथ ही उन्होंने रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पुरातात्त्विक स्थलों का परिचय देते हुए मालवा अंचल की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के विविध पहलुओं को भी रेखांकित किया है।
यह वार्ता इतिहास, पुरातत्त्व एवं अपनी क्षेत्रीय विरासत में रुचि रखने वाले श्रोताओं के लिए विशेष रूप से ज्ञानवर्धक और रोचक होगी।
रतलाम के अतीत को जानने और उसकी ऐतिहासिक धरोहर को समझने के इच्छुक श्रोता इस वार्ता का लाभ उठा सकेंगे।
प्रसारण विवरण
दिनांक: 1 नवंबर, रविवार
समय: प्रातः 9 से 10 बजे
रेडियो: Vibes 88.8 FM, रतलाम