

रतलाम । श्री गुर्जर गॉड ब्राह्मण नगर महिला सभा रतलाम द्वारा सुमंगल गार्डन में भव्य संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन हर्ष उल्लास एवं गरिमा में वातावरण में किया गया। समाज में चार पीढ़ीयो की साक्षी ऐसी वरिष्ठ मातृशक्तियों का सम्मान कर उनके अनुभव त्याग तपस्या संस्कार एवं परिवार के प्रति समर्पण को नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित होने वाली सभी 20 वरिष्ठ मातृ शक्तियों को तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत के साथ हुआ एवं नगर महिला सभा का बैच लगाकर तिलक लगाकर दुपट्टा उड़ाकर एवं मोतियों की माला पहनकर सम्मानित किया गया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह मोमेंटो भेंटकर उनके प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष सविता तिवारी ने सभी 20 वरिष्ठ मातृशक्तियों का कंकू लगाकर पद पूजन किया यह भावपूर्ण क्षण उपस्थित सभी महिलाओं के लिए अत्यंत भावुक एवं गौरवपूर्ण रहा। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन डॉ शोभना तिवारी ने किया उन्होंने अपने उद्बोधन में वरिष्ठ मातृशक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारे बुजुर्ग परिवार की जड़ होते हैं और उनके संस्कार से ही आने वाली पीढ़ियों के जीवन का आधार बनते हैं।
कार्यक्रम के अंत में नगर महिला सभा अध्यक्ष सविता तिवारी ने सभी सम्मानित मातृशक्तियों महिला सभा के पदाधिकारीगण सदस्य गण एवं उपस्थित समाज जनों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि वरिष्ठो का सम्मान केवल एक आयोजन नहीं बल्कि हमारी संस्कृति परंपरा और संस्कारों की अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम में विशेष सहयोग क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मंजुला व्यास पूर्व अध्यक्ष शेला बटवाल संध्या व्यास एवं सोना शर्मा का रहा। समारोह के समापन पर सभी उपस्थित महिलाओं ने साथ मिलकर स्वअल्पहार का आनंद लिया एवं डीजे की मधुर ध्वनि पर उत्साह पूर्वक गरबा रास कर पूरे वातावरण को आनंद में बना दिया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाली वरिष्ठ मातृशक्ति में श्रीमती लक्ष्मी बसंतीलाल आचार्य 97 श्रीमती कमला देवी भागीरथ जी चाषटा 89 श्रीमती शीला देवी ओंकार लाल जी शर्मा 89 श्रीमती मनोरमा देवी गोकुल प्रसाद जी जोशी 88 श्रीमती विद्या देवी भेरुलाल जी व्यास 86 श्रीमती लीलाबाई हरिहर जी जोशी 86 श्रीमती ललिता जगन्नाथ जी पुरोहित 85 श्रीमती शारदा राधेश्याम जी उपाध्याय 85 श्रीमती सुशीला देवी मदनमोहन जी व्यास 83 श्रीमती शकुंतला शिवदयाल जी शर्मा 82 श्रीमती सुमन विष्णुचंद्र जी त्रिवेदी 80 श्रीमती पुष्पलता लक्ष्मणस्वरूप जी शर्मा 79 श्रीमती चंद्रकांता रमेश जी तिवारी 79 श्रीमती प्रेमलता कन्हैयालाल जी शर्मा 79 श्रीमती गीता देवी मदन लाल जी पुरोहित 79 श्रीमती निर्मला कमल जी उपाध्याय 77 श्रीमती गीता देवी रामप्रसाद जी व्यास 76 श्रीमती मनोरमा अमरनाथ जी पंडित 76 श्रीमती निर्मला कैलाश जी जोशी 76 श्रीमती मधु सतीशचंद्र जी शर्मा 72 शामिल थी।