1 नवंबर को बाबा वासुकी महाराज का होगा पंचामृत अभिषेक, हवन एवं महाआरती

रतलाम। बाबा वासुकी महाराज के मंदिर में रविवार, 1 नवंबर 2026 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर बाबा वासुकी महाराज का विधि-विधानपूर्वक पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात बाबा का आकर्षक श्रृंगार, हवन, पूजन एवं महाआरती संपन्न होगी। मंदिर से जुड़े भक्तजनों ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं बाबा के परम भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने तथा धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

प्रत्येक रविवार एवं उज्ज्वरी पंचमी को लगाएं अर्जी
भक्तजनों से आग्रह किया गया है कि प्रत्येक रविवार एवं उज्ज्वरी पंचमी को बाबा वासुकी महाराज के समक्ष एक नारियल तथा सफेद एवं लाल गुलाब के फूल अर्पित कर अपनी मनोकामना की अर्जी लगाएं। साथ ही मंदिर की तीन परिक्रमा अवश्य करें।

मंदिर की मर्यादा का पालन करने की अपील
मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं से मंदिर की धार्मिक परंपराओं एवं मर्यादाओं का पालन करने का निवेदन किया गया है। मंदिर में काले वस्त्र, जींस एवं बेल्ट पहनकर प्रवेश वर्जित रहेगा। माताओं एवं बहनों से भारतीय पारंपरिक परिधान में आने, खुले बालों में प्रवेश नहीं करने तथा मासिक धर्म संबंधी मंदिर की निर्धारित परंपराओं का पालन करने का आग्रह किया गया है। समस्त श्रद्धालुओं से बाबा वासुकी महाराज के दर्शन, पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *