महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा संस्कार पाठशाला का आयोजन


रतलाम।शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा पोलो ग्राउंड स्थित शासकीय अशोक प्राथमिक विद्यालय में संस्कार पाठशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने कहा कि संस्कारों से चरित्र निर्माण संभव है। जिस प्रकार से पत्थर को तराशने से हीरा चमकता है उसी प्रकार से अच्छे संस्कारों से विद्यार्थियों का श्रेष्ठ चरित्र बन सकता है। नैतिक मूल्यों और संस्कारों के बिना शिक्षा और ज्ञान अधूरा है।
संस्कार पाठशाला का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। पेसिफिक ट्यूटोरियल के प्रशांत छाजेड़ ने माता-पिता और गुरुजनों के सम्मान के साथ उनके द्वारा दिए गए संस्कारों का पालन करना, सच बोलना और कठिन परिस्थितियों में भी ईमानदारी का मार्ग नहीं छोड़ने का आह्वान किया। विशेष रूप से उपस्थित मुक बधिर विद्यालय के सतीश तिवारी एवं शशि सिंग ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा विद्यार्थियों को लेखन, पाठ्य और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। विद्यालय प्राचार्या रजनी शर्मा ने आभार व्यक्त किया।