यूथ परिवार के ‘प्रोजेक्ट खुशी’ ने वृद्धाश्रम और सेवा भारती के बच्चों के चेहरों पर बिखेरी दीपावली की मुस्कान

​​रतलाम, 5 नवंबर दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का त्योहार है। इसी पावन भावना को आत्मसात करते हुए आज जैन सोश्यल ग्रुप यूथ परिवार द्वारा ‘प्रोजेक्ट खुशी’ के अंतर्गत एक प्रेरणादायक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था ने इस दीपावली की खुशियों को वृद्धजनों और सेवा भारती के विद्यार्थियों के साथ अनूठे अंदाज में साझा किया।​​कार्यक्रम का शुभारंभ विरियाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम से हुआ, जिसके पश्चात यूथ परिवार हाट की चौकी स्थित सेवा भारती आश्रम पहुँचा। इस दौरान दोनों संस्थानों में उपस्थित वृद्धजनों और बच्चों को दीपावली की मिठाई एवं नमकीन का वितरण किया गया। पर्व की उमंग और उत्साह को बढ़ाने के लिए वृद्ध आश्रम के बाहर सुंदर रंगोली भी बनाई गई। इसके अतिरिक्त, इस पावन अवसर पर मंदिर में निरंतर सेवा दे रहे पुजारियों को भी मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।​मुख्य लाभार्थी एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही​इस पुनीत सेवा कार्य के मुख्य लाभार्थी राहुल जी गादिया परिवार रहे।

कार्यक्रम मैं यूथ सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही

​अध्यक्ष राहुल छाजेड़ ​सचिव अभय लोढ़ा यूथ ​संस्थापक अध्यक्ष (एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष)प्रीतेश गदिया,रेडक्राॅस से दिनेश बरमेचा के साथ​इस सेवा कार्य में यूथ परिवार के पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, सौरभ मूणत, अर्पित जैन, मनीष संघवी, अभिषेक सेठिया,तुषार संघवी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने वृद्धजनों और बच्चों के साथ वक्त बिताकर उनका आशीर्वाद लिया और दीपावली की खुशियों को दोगुना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *