अनील शर्मा के नेत्रदान से दो जीवनों में रोशनी की उम्मीद, परिजनों की सहमति से नेत्रदान, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुई प्रक्रिया

रतलाम। प्रताप नगर निवासी अनिल शर्मा के आकस्मिक निधन के पश्चात परिजनों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उनके नेत्रदान की सहमति प्रदान की।नेत्रम संस्था के शुशील मीनू माथुर, गोपाल काटू,की प्रेरणा से पुत्र दीपक शर्मा, पिंटू शर्मा ने नेत्रदान के लिए अपनी सहमति दी। परिवार के इस निर्णय से अनिल शर्मा की स्मृति को समाजसेवा और मानव कल्याण से जोड़ा गया।नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति मिलते ही गीता भवन न्यास, बड़नगर के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डॉ. ददरवाल तत्काल बड़नगर से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कराई।इस अवसर पर , शुशील मीनू माथुर, शिवम माथुर, परमानंद योगी , भगवान ढलवाणी सहित,परिजन एवं स्नेहीजन उपस्थित रहे।परिजनों द्वारा लिए गए इस निर्णय से समाज में “नेत्रदान महादान” के संदेश को बल मिला है। दिवंगत अनील शर्मा की आँखें किसी जरूरतमंद के जीवन में नई रोशनी का माध्यम बनेंगी और उनका यह मानवीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *