हैप्पी दीपावली किट वितरण

रतलाम । दीपावली के शुभ अवसर पर, लायंस क्लब समर्पण द्वारा, मेहंदी कुई बालाजी मंदिर के पीछे रह रहे स्लम एरिया में दीपावली किट बनाकर उसका वितरण किया गया। जिसमें मिठाई,नमकीन, तेल, बाती,दिए एवं पटाखे रखकर दिए। साथ ही झोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल द्वारा सभी बच्चों को नए कपड़े वितरित किए। डिस्ट्रिक्ट जॉइंट सेक्रेटरी लायन प्रेमलता दवे द्वारा सभी महिलाओं को नई साड़ियां बांटी गई।  अंत में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई ।
इस शुभ मौके पर झोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल,डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एमजेएफ लायन वीणा छाजेड़, अध्यक्ष लायन छबि नीलिमा सिंह, सचिव कुसुम चाहर,कोषाध्यक्ष लायन नीलम राठौड,डिस्ट्रिक्ट जॉइंट सेक्रेटरी लायन प्रेमलता दवे, पूर्व झोन चेयरपर्सन लायन अर्चना अग्रवाल, लायन रीता दीक्षित, लायन सविता तिवारी, लायन प्रेमलता जैन, लायन इंदु सिंन्हा, लायन विनीता नागोरिया, तथा  लायन उषा गोयल उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *