अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त राजाराम के विरुद्ध कलेक्टर ने की जिलाबदर की कार्रवाई

6 माह के लिए रतलाम सहित 5 समीपवर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने के आदेश जारी

रतलाम । जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत राजाराम पिता रामचन्द्र जाट निवासी ग्राम रघुनाथगढ़, थाना नामली के विरुद्ध जिलाबदर का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार राजाराम को 6 माह की अवधि के लिए रतलाम जिले की संपूर्ण राजस्व सीमाओं के साथ समीपवर्ती उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ एवं मंदसौर जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के कारोबार में बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा मिलावटी एवं विषाक्त मदिरा से होने वाली जनहानि को रोकना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *