आदिवासी परिवारों के साथ मनाई दीपावली, मिठाई बांटकर साझा की खुशियां

कसरावद। दीपावली के पावन अवसर पर जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा द्वारा आदिवासी परिवारों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मिठाई वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा की गईं।
मंच की महिला शाखा के सदस्यों ने बड़गांव वटा स्थित आदिवासी बस्ती पहुंचकर परिवारों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान सदस्यों ने घर-घर जाकर आदिवासी भाई-बहनों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई भेंट कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।
मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता सचिन जैन ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव श्री कमल मुनि जी कमलेश की सद्प्रेरणा से मंच द्वारा निरंतर जीवदया एवं मानव सेवा के कार्य किए जाते हैं। इसी सेवा भावना के तहत इस वर्ष दीपावली का पर्व आदिवासी भाई-बहनों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रेम, अपनत्व और खुशियों का संदेश पहुंच सके।
कार्यक्रम में मंच की संगीता मांडोत ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुष्पा लूनिया, भावना कवाड़, आशा लूनिया, सुनीता मांडोत, संजय मांडोत, नवीन लुनिया, सचिन जैन, अमन मांडोत एवं आदिश जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देते हुए मंच की इस पहल ने दीपावली के पर्व को खुशियों और आत्मीयता से भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *