पर्यावरण एवं प्रदूषण रहित वातावरण के लिए पीपल के पेड़ भेंट किये

रतलाम । वातावरण को हरा भरा रखने एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य तथा प्रदूषण रहित वातावरण निर्मित करने के लिए ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन ने दीपावली शुभकामना के अवसर पर रेल अधिकारियों को पीपल के पेड़ भेंट कर दीपावली एवं नव वर्ष की शुभकामना व्यक्त की। वैभव राजेंद्र व्यास जो की पीपलमेन के नाम से अपनी पहचान बनाई ने पीपल पेड़ भेंट करते हुए कहा कि मेरा उद्देश्य हरा-भरा प्रकृति को रखने का है और जहां भी मैं प्रवास करता हूं पीपल के पेड़ अवश्य लगता हूं लगभग 20000 से अधिक पेड़ लगा चुका हो और दूसरों को भी प्रेरित करता हूं। मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर हर व्यक्ति यह करें और मन में ठान लें तो आज हम प्रदूषण एवं पर्यावरण पर जो कार्य कर रहे हैं वह काम हो और व्यक्ति स्वस्थ रहे।
ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने इस क्रम में मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार ,अपर मंडल रेल प्रबंधक के.एल.मीणा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर केरीज एंड वैगन भजनलाल मीणा, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमीर यादव एवं मंडल कार्मिक अधिकारी सोमनाथ गायकवाड को दीपावली की शुभकामना व्यक्त करते हुए पीपल के पेड़ भेंट किये तथा व्यास ने सभी से अनुरोध किया कि आप अपने आवास पर इसे जरूर लगाए और जब बड़ा हो जाए और आप भी बड़े अफसर बन जाए तो अवश्य इसे आकर देखें जैसा कि हर अधिकारी जाने के बाद अपने आवास को देखने जरूर आता है आप पेड़ देखने जरूर आए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश व्यास सहित कोषाध्यक्ष सुधीरकांत दुबे कम्युनिकेशन सेक्रेटरी देवेंद्र वर्मा, यू.एल.जायसवाल, दशरथ शर्मा, गोविंद, वीरेंद्रसिंह यादव, आर.एस.झाला, संतोष कुमार सोनी, वैभव व्यास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *