- क्लर्क कॉलोनी को मिला 3 दिन का परम सौभाग्य
- जगत पूज्य मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महामुनिराज का 15, 16 एवं 17 नवंबर को होगा पूर्वोत्तर क्षेत्र में पावन सानिध्य
- 15 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे सुभाष नगर पर होगी भव्य मंगल अगवानी

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । पूर्वोत्तर क्षेत्र का सौभाग्य एवं धर्मलाभ का मंगलमय अवसर । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि क्लर्क कॉलोनी का सौभाग्य जाग गया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र क्षेत्र के समस्त समाजजनों को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि जगत पूज्य तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महामुनिराज*संसघ का पावन सानिध्य क्लर्क कॉलोनी जैन समाज को *दिनांक 15, 16 एवं 17 नवंबर 2026 को प्राप्त होने जा रहा है। तीन दिन! पूरे तीन दिन गुरुदेव हमारे बीच रहेंगे। तीन दिन दर्शन होंगे, तीन दिन प्रवचन होंगे, तीन दिन आहार चर्या का भी परम सौभाग्य एवं धर्मलाभ प्राप्त करने का मंगल अवसर
पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए अत्यंत सौभाग्य एवं पुण्य अर्जन का अवसर है। धर्म प्रभावना समिति के चक्रवर्ती नवीन आनंद गोधा, आकाश कोल, रमेश जैन निर्वाणा , महेंद्र जैन, मधुर जैन, धर्मेंद्र सिंनकेम अक्षय कासलीवाल गिरीश गिन्नी राजेश जैन, डीके जैन अरविंद जैन एडवोकेट एवं समस्त समाज के नेतृत्व दिनांक 15 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे सुभाष नगर पर* गुरुदेव की भव्य अगवानी की जाएगी। यहां से गुरुदेव ससंघ का मंगल विहार भव्य एवं ऐतिहासिक शौभायात्रा के साथ कराकर क्लर्क कॉलोनी जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश कराया जाएगा।
पूरे मार्ग में , जयकारे गूंजेंगे, महिलाएं मंगल कलश लेकर भव्य शौभायात्रा में शामिल रहेंगी, बच्चे जैन ध्वज लेकर रहेंगे।
3 दिन क्या-क्या होगा?
15 नवंबर, रविवार — मंगल प्रवेश दिवस
दोपहर 2:30 बजे अगवानी, मंगल विहार, मंगल प्रवेश। शाम को गुरुदेव का मंगल आशीर्वचन ।
16 नवंबर, सोमवार — धर्मलाभ दिवस
प्रातःकाल जिनाभिषेक, शांति धारा पूजन, गुरुदेव के दर्शन, मंगल प्रवचन, स्वाध्याय।
17 नवंबर, मंगलवार — आशीर्वाद दिवस
प्रातःकाल अभिषेक, प्रवचन, गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद एवं विदाई।
तीनों दिन पूर्वोत्तर क्षेत्र,क्लर्क कॉलोनी जैन मंदिर धर्म नगरी बन जाएगा ।
गुरुदेव श्री सुधा सागर जी महाराज पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की परंपरा के तेजस्वी मुनिराज हैं।
उनके प्रवचन में —
- ज्ञान है, जो अज्ञान को मिटाता है।
- हास्य है, जो मन को हल्का करता है।
- संस्कार है, जो जीवन को दिशा देता है।
- भक्ति है, जो आत्मा को शुद्ध करती है।
वे जहां जाते हैं, वहां धर्म की गंगा बह जाती है। वे जहां जाते हैं, वहां युवा संस्कारी बन जाते हैं, परिवार जुड़ जाते हैं, समाज एक हो जाता है। इसीलिए क्लर्क कॉलोनी एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के समाज जन का कहना है, यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य मिलने जा रहा है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में इतिहास में प्रथम बार गुरुदेव का पदार्पण हो रहा है।
इससे पहले गुरुदेव का ससंघ विहार इस क्षेत्र में नहीं हुआ था। इसलिए यह अगवानी केवल अगवानी नहीं है, यह इतिहास है।
आयोजक समस्त पूर्वोत्तर क्षेत्र दिगंबर जैन समाज, सकल दिगंबर जैन समाज धर्म प्रभावना समिति एवं दिगंबर जैन समाज क्लर्क कॉलोनी , दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दद्दू ने कहा कि इस अवसर पर महिला मंडलों की भव्य प्रतियोगिता भी इसी अगवानी में होगी। सफेद परिधान, बैनर, तख्तियां, क्राफ्ट प्रतियोगिता — सब कुछ भव्य होगा। आइए, हम सभी मिलकर गुरुदेव के मंगल आगमन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में अपना तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करें।
- 15 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे से पहले सुभाष नगर पहुंच जाइए।
- अपने पूरे परिवार के साथ आइए।
- सफेद परिधान में आइए।
- 15, 16, 17 नवंबर — तीनों दिन दर्शन, प्रवचन एवं धर्मलाभ प्राप्त करें।
निवेदक पूर्वोत्तर क्षेत्र दिगंबर जैन समाज क्लर्क कॉलोनी इंदौर ने आग्रह किया कि सभी समाजजन सपरिवार उपस्थित होकर गुरुदेव की अगवानी में सहभागी बनें तथा गुरुदेव के दर्शन, मंगल प्रवचन एवं धर्मलाभ प्राप्त करें।