मुनि श्री सुभद्र सागर जी महाराज का अलवर में नवीन पिच्छि परिवर्तन व सम्मान समारोह सम्पन्न

अलवर, 14 नवम्बर। श्री सम्भवनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर शिवाजी पार्क अलवर के तत्वावधान में परम पूज्य 108 मुनि श्री सुभद्र सागर जी महाराज का पिच्छिका परिवर्तन व सम्मान समारोह 14 नवम्बर को दोपहर 1 बजे से प्रारम्भ हुआ, मंगलाचरण स्थानीय सम्भव नाथ महिला मंडल . द्वारा किया गया, अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

श्री अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पल्लीवाल महासभा, हसनखां मेवात नगर अलवर में आयोजित कार्यक्रम बडे ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मुनि श्री का पाद् प्रक्षालनकरने का सोभाग्य श्रीमती ममता जी, मीतू जी काला कुआं वाले परिवार को मिला् । शास्त्र भेंट श्री नरेन्द्र कुमार जैन परिवार हसन खां मेवात नगर, अलवर को प्राप्त हुआ।पूज्य श्री को नवीन पिच्छि भेंट करने का सोभाग्य श्रेष्ठी श्री अशोक कुमार पूर्व अध्यक्ष आकाश कुमार जैन, राका,गरिमा, धैर्य शौर्या जैन परिवार को प्राप्त हुआ।पुरानी पिच्छि प्राप्त करने का सोभाग्य घनश्याम जैन परिवार को मिला।सभी अतिथियों, श्रेष्ठियों, पुण्यार्जक परिवार, प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों का सम्मान चातुर्मास समिति व श्री सम्भवनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर शिवाजी पार्क अलवर के अध्यक्ष घनश्याम जैन, मंत्री नवीन जैन, अशोक जैन आदि पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि इस अवसर पर आचार्य श्री व मुनि श्री की पूजा स्थानीय जैन समाज के अध्यक्षों, सम्भव नाथ युवक मंडल,महिला मंडल, धर्म जाग्रति संस्था, खण्डेलवाल जैन महिला मण्डल, ज्ञान चेतना महिला, पल्लीवाल जैन महिला मडल मण्डल, गायत्री नगर जयपुर के भक्तगणों आदि ने बडे ही भक्ति के साथ विभिन्न द्रव्य व अर्घ्य समर्पित किये।मांगलिक क्रियायें प्रतिष्ठाचार्य पं. विक्रम जैन अलवर द्वारा करायी गयी।इस अवसर पर मुनि श्री सुभद्र सागर जी महाराज ने अपने मंगल आशीर्वचन में कहा कि यह मेरा प्रथम चातुर्मास है, अब तक मेरे पूर्व चातुर्मास आचार्यों के साथ हुए, सभी समाज ने धर्म प्रभावना के साथ यह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। सभी को इसी प्रकार धर्म करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी बच्चू सिंह जैन, संरक्षक रमेश जैन,त्रिलोक जैन अलवर, सहित सैंकडों श्रावक – श्राविकायें, एवं गायत्री नगर जयपुर से कैलाश छाबडा, उदयभान जैन बडजात्या , अशोक विधानसभा वाले — अन्जू जैन , आनन्द बाकलीवाल, , नरेन्द्र छाबडा, कुणाल बडजात्या, आदि भी उपस्थित हुए।सभा का संचालन अशोक जैन अलवर द्रारा किया। आभार व्यक्त किया अध्यक्ष घनश्याम जैन द्वारा माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *